Advertisement
16 July 2022

पंजाब के बठिंडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, मामला दर्ज

पंजाब के बठिंडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, मामला दर्ज | ANI

बठिंडा केरमन मंडी के एक सार्वजनिक पार्क में कुछ अज्ञात लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की है।

तोड़फोड़ की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की। स्टेशन हाउस ऑफिसर (सदर) हरजोत सिंह मान ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, और रमन मंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

जिला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंगला ने घटना में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अपराधियों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 

TAGS: Panjab, Bathinda, Mahatma Gandhi, FIR registered
OUTLOOK 16 July, 2022
Advertisement