Advertisement
31 January 2024

नीतीश कुमार के राजग में जाने से विपक्षी गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा: सचिन पायलट

नीतीश कुमार के राजग में जाने से विपक्षी गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा: सचिन पायलट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के कदम से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धार्मिक मुद्दों के बजाय केंद्र सरकार के दस वर्ष के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए। पायलट ने टोंक में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए, ”यह बात बिल्कुल सही है कि नीतीश कुमार पाला बदल कर एक बार फिर भाजपा के साथ चले गये… लेकिन मैं समझता हूं कि हमारे गठबंधन ‘इंडिया’ का जो गठजोड है.. हमारा सीट-शेयरिंग है.. हम इकठ्ठा चुनाव लड रहे हैं और जिन मुद्दों को लेकर सामने आये हैं उसमें कहीं कोई फर्क पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा हम पूरी मजबूती से लोकसभा चुनाव लडेंगे।”

TAGS: Sachin pilot, Nitish Kumar, India Bloc, NDA, Congress, Loksabha election 2024
OUTLOOK 31 January, 2024
Advertisement