Advertisement
14 October 2023

ऑपरेशन अजय : इजराइल से 235 भारतीयों का दूसरा जत्था दिल्ली पहुंचा

ऑपरेशन अजय : इजराइल से 235 भारतीयों का दूसरा जत्था दिल्ली पहुंचा

तेल अवीव से एअर इंडिया द्वारा संचालित पहली उड़ान 200 से अधिक लोगों को लेकर शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंची थी। विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर इजराइल से लौटे भारतीयों का स्वागत किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इजराइल से भारतीयों के दूसरे जत्थे का स्वागत किया। यह जानकर खुशी हुई कि उन्होंने भारत सरकार के त्वरित ‘ऑपरेशन विजय’ और सुचारू समन्वय के लिए विदेश मंत्रालय की प्रशंसा की है।

गौरतलब है कि इजराइल हमास के बीच जारी हिंसक गतिरोध से संयुक्त राष्ट्र भी चिंतित है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि इजराइल का उत्तरी गाजा में करीब 11 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर वहां से चले जाने की चेतावनी देना ‘‘अत्यधिक खतरनाक’’ और ‘‘कतई संभव नहीं’’ है।

उन्होंने कहा कि युद्ध के भी कुछ नियम होते हैं। गाजा में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को बृहस्पतिवार को इजराइली सेना में उनके संपर्क अधिकारियों ने सूचना दी कि उत्तरी गाजा की तकरीबन 11 लाख आबादी को अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिणी हिस्से में चले जाना चाहिए। यह आदेश संयुक्त राष्ट्र के सभी कर्मियों और उन लोगों पर भी लागू होता है, जिन्होंने स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और क्लीनिक समेत संयुक्त राष्ट्र केंद्रों में शरण ली हुई है।

TAGS: Operation Ajay, Israel, Israel Hamas War, Narendra Modi
OUTLOOK 14 October, 2023
Advertisement