Advertisement
02 February 2022

बजट पर बोले पीएम मोदी: देश को आधुनिकता की तरफ ले जाएगा ये बजट, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत बनाना जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2022-23 में भारत को आधुनिकता की दिशा में आगे ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान हैं। आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था नामक एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा, "केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की विशालता को देखते हुए बेहतर तरीके से बजट की बारीकियों समझाया। इस केंद्रीय बजट में भारत को आधुनिकता की दिशा में आगे ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान हैं।"

पीएम मोदी ने कहा, "आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत बनाना हमारे लिए बहुत जरूरी है। पिछले 7 वर्षों में लिए गए फैसलों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था का लगातार विकास हो रहा है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत को देखने का दुनिया का नजरिया काफी बदल गया है और अब दुनिया एक मजबूत भारत देखना चाहती है। उन्होंने कहा "भारतीय अर्थव्यवस्था एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। कोरोना महामारी के बाद एक नई वैश्विक व्यवस्था की संभावना है। आज, भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बहुत बदल गया है। अब, दुनिया एक मजबूत भारत देखना चाहती है।"

Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत के प्रति दुनिया के बदले हुए नजरिए के साथ, हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करके देश को तेज गति से आगे ले जाएं।"

आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2022-23 पेश किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: PM Modi, Narendra Modi, Self Reliant, Modernity, Budget 2022, Nirmala Sitaraman ---
OUTLOOK 02 February, 2022
Advertisement