Advertisement
08 March 2025

मणिपुर में पुलिस का एक्शन, प्रतिबंधित संगठनों के सात सदस्य गिरफ्तार

मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मोइरंगथेम जीवन सिंह (27), लैशराम टिकेन सिंह (40) और थौदम प्रेमकुमार सिंह (38) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लमफेल से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 50,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कानबा लुप (केवाईकेएल) संगठन के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार को तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा पर स्थित लोकचाओ नदी के पास से पकड़ा गया।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान केशम नाओचा उर्फ निंगसिंगबा (38) और निंगथौजम संजय (18) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (ताइबंगनबा) गुट के 24 वर्षीय सदस्य मयांगलाम्बम बोरिश सिंह को भी शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक अन्य प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान निंगथौजम धनंजय के रूप में हुई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Manipur violence, manipur police, Kanglei Yawol Kanba Loop, India-Myanmar border
OUTLOOK 08 March, 2025
Advertisement