Advertisement
25 April 2022

फेस मास्क नहीं पहनने वालों पर पुलिस सख्त, नोएडा में 1000 से अधिक लोगों पर जुर्माना

प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर बिना फेस मास्क के पाए जाने पर एक दिन में एक हजार से अधिक लोगों को दंडित किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और रविवार को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 1,018 लोगों का चालान किया गया।"

उन्होंने कहा कि चालान भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत जारी किए गए थे। इस महीने गौतम बौद्ध नगर में कोरोना मामलों की संख्या में वृद्धि के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया।

Advertisement

प्रवक्ता ने कहा, “बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर, कमिश्नरेट गौतम बौद्ध नगर के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों के अधिकारी नियमित रूप से कोरोना जागरूकता अभियान चला रहे हैं और लोगों से संक्रमण पर दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कह रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान के दौरान सार्वजनिक संबोधन (पीए) प्रणाली का भी उपयोग किया जा रहा है और अभियान के तहत मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक, जिले में 621 सक्रिय मामले थे, जो राज्य में कुल सक्रिय मामलों (1,199) में 50 प्रतिशत से अधिक का योगदान करते थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Face mask, Chalan, FIR, Noida, Greater Noida, Covid-19, Corona Virus
OUTLOOK 25 April, 2022
Advertisement