Advertisement
13 September 2024

हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, जिस नेता ने सीएम सैनी से नहीं मिलाया था हाथ, आज थामा कांग्रेस का दामन

भाजपा की हरियाणा इकाई के नेता एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज शुक्रवार को पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए। ऐसे में जाट-नॉन जाट की राजनीति करने वाली बीजेपी के लिए मुसीबत बढ़ सकती है क्यों कर्णदेव हरियाणा में ओबीसी वर्ग के बड़े नेता हैं और कंबोज समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं। उन्होंने बीजेपी पर ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

काम्बोज ने अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद हाल ही में भाजपा की प्रदेश इकाई के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। काम्बोज रादौर या इंद्री सीट से टिकट चाह रहे थे।

बता दें कि कर्णदेव कंबोज लंबे समय से इंद्री विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी डिमांड को नजरअंदाज करते हुए सिटिंग विधायक राम कुमार कश्यप को ही वापस टिकट दे दिया। इसके बाद कंबोज ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

टिकट कटने से नाराज हरियाणा प्रदेश बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज को मनाने के लिए पिछले हफ्ते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उनके घर पहुंचे थे। जब सीएम सैनी ने कंबोज से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो कर्णदेव कंबोज ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था और साइड में आकर बैठ गए था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

वीडियो में साफ दिख रहा था कि कर्णदेव कंबोज हाथ जोड़े सीएम सैनी के सामने से निकलने लगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाने के लिए उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बावजूद वह नहीं रुके और सीएम सैनी का हाथ झटकते हुए आगे बढ़ गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Haryana, CM Saini, joined Congress
OUTLOOK 13 September, 2024
Advertisement