Advertisement
05 April 2022

पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में होगा एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन

पंजाब में अपराध पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला किया है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि राज्य में एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। पंजाब सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स को एडीजीपी रैंक का अधिकारी हेड करेगा।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह भगवंत मान की ओर से राज्य में हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने को लेकर एक अहम बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री मान के कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया, ''राज्य में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया गया है। एडीजीपी रैंक का अधिकारी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को हेड करेगा।''

बता दें कि भगवंत मान की सीएम पद की शपथ लिए हुए 20 दिन का समय हो चुका है। पहली बार आम आदमी पार्टी की किसी पूरे राज्य में सरकार बनी है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही राज्य में अपराध से जुड़ी हुई घटनाएं ज्यादा चर्चा में आ गई थीं। कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सीएम भगवंत मान पर सवाल उठाए जा रहे थे। इन्हीं बातों को देखते हुए पंजाब सरकार ने इस संबंध में बड़ा फैसला लिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Big decision, CM Bhagwant Mann, government of Punjab, Anti Gangster Task Force
OUTLOOK 05 April, 2022
Advertisement