Advertisement
13 September 2020

हिमाचल के मंडी में कोरोना का कहर

हिमाचल प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों का सबसे बड़ा कहर मंडी जिले में हुआ है। यहां की एक दवाइया बनाने वाली कंपनी के 108 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का मामला सामने आया है।

इसकी जानकारी आज सुबह कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम स्वास्थ्य मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने दी। यह उनका विधान सभा क्षेत्र रह है।

ठाकुर के मुताबिक , ओली में फरमिंटा फार्मा कंपनी के कर्मचारियों के 162 सैंपल लिए गए थे जिनमें 108 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके अलावा और भी कर्मचारी अभी पॉजिटिव पाए जा सकते हैं।

Advertisement

फरर्मेंटा कंपनी में राजस्थान व मुंबई के कर्मचारी भी काम करते हैं। लगता है कंपनी प्रबंधकों ने क्वारेटिन के नियमों का पालन नहीं किया जिसके कारण कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।
उनका कहना है स्थानीय पंचायत प्रधान ने ही इसकी शिकायत भी की है जिसके बाद सैंपल लिए गए हैं। ठाकुर ने बताया कि मैंने स्वयं डीसी मंडी से इसको लेकर बातचीत की है और फार्मा कंपनी के आसपास दर्जन गांव हैं जिनको कारोना फैलने की चिंता ही गई है।

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक 455 कोरोना मामले सामने आए और मारने वालों का आंकड़ा भी 72 हो गया।
सरकार का मानना है कि प्रदेश में कोरोणा कम्युनिटी स्प्रेड की दिशा में बाद रह है और एब नागरिकों को और अधिक जागरूक होना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हिमाचल, मंडी, कोरोना का कहर, कोरोना वायरस, Corona outbreak, Himachal, Mandi
OUTLOOK 13 September, 2020
Advertisement