Advertisement
05 August 2023

नूंह हिंसा पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध संपत्तियों पर चलाया बुलडोजर, 2.6 एकड़ भूमि पर बना अवैध निर्माण जमींदोज

ट्विटर/एएनआई

हरियाणा के हिंसा प्रभावित नूंह जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने राज्य के नलहड़ मेडिकल कॉलेज के आसपास 2.6 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत लगभग 15 अन्य अस्थायी संरचनाओं को भी ढहा दिया गया।

उप संभागीय मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार ने कहा, “ये अवैध निर्माण थे। तोड़े गए ढांचों के मालिकों को पहले ही नोटिस दिए गए थे। ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा में कुछ अवैध ढांचों के मालिक भी शामिल थे। अभियान जारी रहेगा।” पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह अभियान अदबर चौक से शुरू हुआ और तिरंगा चौक तक जारी रहेगा।

मुस्लिम बहुल इलाके नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हुई हिंसा में होमगार्ड के दो जवान और एक इमाम सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। नूंह से भड़की हिंसा गुरुग्राम और उसके आसपास के इलाकों में भी हिंसा फैल गई थी।

Advertisement

नूंह के जिलाधिकारी धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि कर्फ्यू में ढील दी गई है और लोग अपराह्न 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आवश्यक सामान खरीदने के लिए बाहर निकल सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक, विहिप की यात्रा में हुई हिंसा के मामले में अब तक 56 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 145 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने तावड़ू शहर और पड़ोसी नूंह जिले के अन्य इलाकों में अतिक्रमित सरकारी भूमि पर लगभग 250 झोपड़ियों पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया था।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने संकेत दिया था कि सांप्रदायिक झड़पों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के तहत की जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Demolition drive, violence-hit Nuh continues, illegal structures, 2.6 acres of land, razed
OUTLOOK 05 August, 2023
Advertisement