20 May 2020
हरियाणा में लॉकडाउन के बीच बढ़ा सास-बहुओं में विवाद, सासों ने निगरानी के लिए लगवाए सीसीटीवी कैमरे
Symbolic Image
सास ने कहा- बहू झूठी शिकायत करती है
हरियाणा के हिसार जिला की नाैकरीपेशा विवाहिता ने 14 मई काे ऑनलाइन शिकायत की। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर पिटाई करता है। अब सास ने निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। आयोग ने दाेनाें के बीच सुलह करा दी। वहीं सास ने कहा कि बहू झूठी शिकायत करती है, जिसके कारण सीसीटीवी लगवाया था। सीसीटीवी सेफ्टी के लिए जरूरी है।
सास ने घर में बहू की निगरानी काे कैमरे लगवा दिए
राेहतक के माॅडल टाउन की विवाहिता ने 4 मई काे दी शिकायत कहा कि उसकी शादी दाे साल पूर्व हुई थी। उसने आरोप है कि शादी के बाद से ही सास उसके साथ झगड़ा करती है। आरोप है कि अब उसके साथ मारपीट के साथ-साथ सास ने घर में उसकी निगरानी काे सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं।
बहू बोली- ससुराल के लाेग दहेज का दबाव बना रहे
फरीदाबाद की विवाहिता ने 20 अप्रैल काे शिकायत में कहा कि ससुराल के लाेग दहेज का दबाव बना रहे हैं। अब उसकी निगरानी काे घर में सीसीटीवी लगा दिया है। राज्य महिला आयोग सुलह का प्रयास कर रही है।
Advertisement
बहू झूठी शिकायत करती , इसलिए लगवाए सीसीटीवी
झज्जर के आर्य नगर की महिला ने 1 मई काे शिकायत दी। महिला ने शिकायत में कहा कि 3 साल पहले भिवानी में शादी हुई, उस पर दहेज का दबाव बनाते हैं। अब सास ने निगरानी के लिए घर में सीसीटीवी लगवा दिए। उधर. सास ने कहा कि बहू झूठी शिकायत करती है, इससे बचने व चाेराें की निगरानी काे कैमरे लगवाए हैं।
राज्य महिला आयाेग की चेयर प्रतिभा सुमन ने कहा
लाॅकडाउन के दाैरा ऑनलाइन ही दंपति की शिकायत प्राप्त हाे रही है। उन्हाेंने कहा कि अब तक 120 शिकायतें ऑनलाइन मिल चुकी हैं। वीडियाे काॅल के माध्यम से 20 दंपति के बीच सुलह कराई जा चुकी है। सुमन ने कहा कि अन्य के बीच भी जल्द ही सुलह करा दी जाएगी।