Advertisement
29 March 2023

भगोड़े अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो, जानें क्या कहा

ट्विटर

भगोड़े कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें उसने पंजाब पुलिस की उसके खिलाफ कार्रवाई के दौरान सिख युवकों को गिरफ्तार करने की आलोचना की।

काली पगड़ी और शॉल पहने, खालिस्तान समर्थक ने वीडियो में कहा कि अगर राज्य सरकार की उसे गिरफ्तार करने की मंशा थी, तो पुलिस उसके घर आ सकती थी। उसने आगे कहा, ‘भगवान ने हमें गिरफ्तार करने के लिए भेजे गए ‘लाखों पुलिस’ वालों से बचा लिया।’

वीडियो इन खबरों के बीच आया कि अमृतपाल आत्मसमर्पण कर सकता है।

Advertisement

यहां देखें वीडियो- 

पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है।

हाल ही में जालंधर जिले में अपने काफिले को रोके जाने पर अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Fugitive radical preacher Amritpal Singh, video, social media
OUTLOOK 29 March, 2023
Advertisement