Advertisement
03 August 2023

हिंसा के बाद एक्शन में हरियाणा सरकार, दूसरी आईआरबी बटालियन के मुख्यालय को नूंह स्थानांतरित करेगी

हरियाणा सरकार ने कानून-व्यवस्था और शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के मद्देनजर दूसरी इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के मुख्यालय को पुलिस परिसर भोंडसी से नूंह जिले में तुरंत स्थानांतरित करने का फैसला किया। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टी वी एस एन प्रसाद ने एक आदेश जारी किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को राज्य में सांप्रदायिक झड़पों के बाद केंद्रीय बलों की चार अतिरिक्त कंपनियों की मांग की थी और कहा था कि नूंह में आईआरबी की एक बटालियन भी तैनात की जाएगी।

हरियाणा में केंद्रीय बलों की 20 कंपनियां पहले से ही तैनात हैं जिनमें से 14 नूंह में, तीन पलवल में, दो गुरुग्राम में और एक फरीदाबाद में है।

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद की जलाभिषेक यात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में भड़की हिंसा गुरुग्राम तक फैल गई। हिंसा में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई है।

इस बीच, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आदेश जारी किया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और वहां के उपायुक्त के मार्गदर्शन एवं राज्य मुख्यालय के साथ समन्वय के लिए तुरंत नूंह पहुंचें। जोशी को अगले आदेश तक नूंह में मुख्यालय संबंधी काम देखने के लिए भी कहा गया है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">राज्य सरकार ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनज़र से ज़रूरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए द्वितीय आईआरबी के बटालियन मुख्यालय को भोंडसी पुलिस परिसर से जिला नूंह में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है: हरियाणा सरकार <a href="https://t.co/yXLV4osgtm">pic.twitter.com/yXLV4osgtm</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1686811579059404800?ref_src=twsrc%5Etfw">August 2, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Haryana Government, immediately shift, headquarters of 2nd IRB Battalion, Bhondsi to Nuh
OUTLOOK 03 August, 2023
Advertisement