Advertisement
13 July 2020

हरियाणा: सीएम, डिप्टी सीएम की दिल्ली यात्राओं ने दी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को हवा

हरियाणा में एक बार फिर से मंत्रिमंडल के विस्तार व फेर बदल की चर्चाएं शुरू हो गई है। पिछले 4 दिनों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दिल्ली यात्रा व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात ने मंत्री मंडल विस्तार को हवा दे दी है। कुछ दिन पहले दुष्यंत चौटाला जल्दी मंत्रिमंडल विस्तार की बात सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं। अगर मंत्रिमंडल का विस्तार व फेर बदल होता है तो जेजीपी को एक मंत्री और मिलना तय है। अब जेजीपी किस के नाम पर मुहर लगाएगी यह जेजीपी का ही निर्णय होगा।


बरोदा विधानसभा उप-चुनाव भाजपा जेजीपी गठबंधन ने सयुंक्त रूप से लड़ने की घोषणा कर रखी है। यहां से भाजपा के उम्मीदवार का लड़ना तय है। बरोदा उप चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले जेजीपी मंत्रिमंडल में जहां एक अपने विधायक को जगह दिलवाने के लिए प्रयासरत है। वहीं 3-4 विधायकों को स्टेट  की चेयरमैनियां दिलवाने के लिए भी प्रयासरत है। जेजीपी द्वारा कईयों को विभिन्न संस्थानों में भी मेंबल बनवाने के लिए प्रयासरत है।

चर्चाएं हैं कि अगर मंत्रिमंडल का विस्तार विभागों में आंशिक फेरबदल हुया तो कुछ निर्दलीय विधायकों को भी सरकार एडजस्टमेंट फार्मूले के तहत चेयरमैन बना सकती है। हरियाणा में भाजपा बरोदा सीट जितने के इरादे से अपने कोटे के नॉन-परफोर्मिंग 2 मंत्रियों के विभाग ले कर जातीय व क्षेत्रीय संतुलन के तहत नए लोगों को जहां मंत्री बना सकती है। वहीं वर्तमान कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल कर सकती है।

Advertisement

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान बरोदा उपचुनाव को ध्यान में रखा जाएगा। इसके साथ ही सहयोगी पार्टी जेजेपी को भी पूरी तवज्जो दी जाएगी। 

 हरियाणा सरकार में नॉन-परफोर्मिंग मंत्रियों के पर कतर नए चेहरों को जगह देने की चर्चाओं में ऐसे मंत्री जो लॉकडाउन व अनलॉक पीरियड में नदारद रहे कि सक्रियता एकाएक बढ़ गई है। चर्चा है कि भजपा के मंत्रियों में कुछ मंत्री केवल औपचारिकता निभा रहे हैं, इससे मुख्यमंत्री व आलाकमान दोनों ही खफा हैं। निर्दलीयों में एक मात्र मंत्री रणजीत सिंह अपनी सक्रियता लगातार दिखाते रहे हैं। लॉकडाउन में सिरसा में मोर्चा संभालने के बाद अनलाॅक पीरियड में वह चंडीगढ़ भी आना जाना बड़ा चुके हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हरियाणा, मंत्रिमंडल विस्तार, खट्टर सरकार, Khattar, Cabine expanded, Haryana
OUTLOOK 13 July, 2020
Advertisement