Advertisement
03 September 2024

आउटलुक-हंसा जनमत सर्वेक्षण/हरियाणा विधानसभा चुनाव: जनता का मूड किस ओर

नायब सरकार की कल्याण योजनाओं के प्रति सकारात्मक रुझान से सत्तारूढ़ भाजपा के तीसरी बार वापसी के संकेत, बेशक कई मुद्दे चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं लेकिन मुख्यमंत्री लोकप्रियता के पैमाने में अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ीं और हर चौराहे-चौबारे पर लोगों में चर्चाएं भी तेज हो चली हैं। लोग, खासकर युवा और महिलाएं सारी संभावनाएं तौलती नजर आ रही हैं। लोगों की इसी दिलचस्पी और बदलते रुझान को मापने के लिए आउटलुक-हंसा रिसर्च ने लोगों से तमाम जरूरी सवालों पर बातचीत की, ताकि दो-टूक रुझानों का अंदाजा लगाया जा सके और नतीजों के बारे में मोटा अनुमान लगाया जा सके। इस जनमत सर्वेक्षण से अंदाजा मिलता है कि सत्तारूढ़ भाजपा तीसरी बार बेहद आरामदायक बहुमत की ओर बढ़ रही है। विपक्ष चुनौती देता लग रहा है मगर उसके वोटों के बिखरने और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का लाभ भाजपा को मिलता दिख रहा है। सरकार की खासकर कल्याण योजनाओं के प्रति महिलाओं में दिलचस्पी दिख रही है। इस सर्वेक्षण में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र और अहम इलाकों में कुल 14,670 लोगों से बातचीत की गई, जिसमें पुरुष 8,802 और महिलाएं 5,868 हैं। लोगों के चयन के लिए प्रतिष्ठित बेतरतीब नमूना प्रणाली का इस्तेमाल किया गया और धर्म, जाति, लिंग, वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया। लोगों के रिस्पांस का औसत 6.1 से 7 के पैमाने पर है, जो काफी बेहतर माना जाता है। सर्वेक्षण में त्रुटि की गुंजाइश (+ -) 3 की है।

 

Advertisement

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Outlook-Hansa Opinion Survey, Haryana Assembly Elections
OUTLOOK 03 September, 2024
Advertisement