Advertisement
27 January 2022

पंजाब चुनाव: बीजेपी ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, बटाला से लड़ेंगे फतेह सिंह बाजवा, देखें पूरी लिस्ट

आने वाले दिनों में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने को हैं और इसके लिए वहां की सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी चुनाव के लिए अपने 27 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा महासचिव व पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम और महासचिव तरुण चुघ ने सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। जारी लिस्ट के अनुसार, फतेह सिंह बाजवा बटाला से, विजय सांपला फगवाड़ा से अपना किस्मत आजमाएंगे।

यहां देखें लिस्ट- 

Advertisement

आपको बता दें कि भाजपा ने इस चुनाव में तीन पार्टियों के साथ गठजोड़ किया है। भाजपा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाले पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

गौरतलब हो कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 सीटों पर, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी 37 और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा और नतीजे 10 मार्च को निकलेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Amrinder Singh, Hardeep Singh Puri, Sukhdev Singh, Punjab Election, Candidate list
OUTLOOK 27 January, 2022
Advertisement