Advertisement
27 October 2021

पंजाब: कैप्टन अमरिंदर ने किया नई पार्टी का ऐलान, कहा- कांग्रेस के कई नेता सम्पर्क में

ट्विटर

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह नई राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं, जिसका नाम जल्द बताया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमरिंदर सिंह ने सबसे पहले अपने कार्यकाल में हुए कामों की जानकारी दी। हालांकि, अभी अमरिंदर सिंह ने यह साफ नहीं किया है कि वह पंजाब चुनाव 2022 में बीजेपी या किसी और दल संग गठबंधन करेंगे या नहीं।  इससे पहले उन्होंने अपने 4.5 साल के कार्यकाल का लेखा जोखा भी पेश किया।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं एक पार्टी बना रहा हूं। अब सवाल ये है कि पार्टी का नाम क्या है, ये मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि ये मैं खुद नहीं जानता। जब चुनाव आयोग पार्टी के नाम और चिन्ह को मंजूर करता है, मैं आपको बता दूंगा।

अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को भी घेरा। वह बोले कि मेरे समर्थकों को लोग धमका रहे हैं। हम वहां ये चुनाव लड़ेंगे जहां से सिद्धू खड़े होंगे। अमरिंदर ने कहा कि समय आने पर हम सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, चाहे एडजस्टमेंट सीट हो या हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2007 का मैनेफोस्टो दिखाया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल से उसी मैनोफोस्टो पर काम कर रहे थे। उन्होंने नए 18 सूत्रीय एजेंडे पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बिना मैनोफेस्टो के हमने बहुत काम किए। 18 सूत्रीय एजैंडा के काम पूरे कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में 92 फीसदी काम हुआ है। उन्होंने कहा कि काम न होने का झूठे इल्जाम लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  पंजाब में नई पार्टी तैयार है, नाम अभी तय नहीं, हमारे वकील नाम और चुनाव चिन्ह पर काम कर रहे हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले सामने आया है। पिछले महीने राज्य सरकार से बाहर निकलने वाले अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह समान विचारधारा वाले दलों जैसे कि अकाली से अलग हुए समूहों के साथ गठबंधन पर भी विचार कर रहे हैं। दो बार मुख्यमंत्री रहे सिंह ने कहा था कि जब तक वह अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

हालांकि, इस पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को कहा कि अगर अमरिंदर सिंह ने एक नया राजनीतिक दल बनाया तो यह उनकी ‘बड़ी गलती’ होगी। कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो यह उनके दामन पर ‘दाग’ होगा। कांग्रेस ने उन्हें सम्मान दिया और वह पार्टी में कई पदों पर रहे। बता दें कि कैप्टन की पीसी पर कांग्रेस की भी नजर होगी।

अमरिंदर सिंह पर पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम से मित्रता को लेकर भी हमले कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आलम के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के संबंध का पता लगाने के लिए जांच होनी चाहिए। पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार साल में सिंह अपने फार्महाउस से बाहर नहीं आए और अब वह नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की बात करते हैं।

अमरिंदर सिंह ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाएंगे और अगर तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के हित में कुछ समाधान निकलता है तो वह भाजपा के साथ 2022 के चुनाव में सीटों के समझौते को लेकर आशान्वित हैं।

पिछले महीने राज्य सरकार से बाहर निकलने वाले अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह समान विचारधारा वाले दलों जैसे कि अकाली से अलग हुए समूहों के साथ गठबंधन पर भी विचार कर रहे हैं। दो बार मुख्यमंत्री रहे सिंह ने कहा था कि जब तक वह अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

इस पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को कहा था कि अगर अमरिंदर सिंह ने एक नया राजनीतिक दल बनाया तो यह उनकी ‘बड़ी गलती’ होगी। कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो यह उनके दामन पर ‘दाग’ होगा। कांग्रेस ने उन्हें सम्मान दिया और वह पार्टी में कई पदों पर रहे। बता दें कि कैप्टन की पीसी पर कांग्रेस की भी नजर होगी।

रंधावा, अमरिंदर सिंह पर पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम से मित्रता को लेकर भी हमले कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आलम के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के संबंध का पता लगाने के लिए जांच होनी चाहिए। पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार साल में सिंह अपने फार्महाउस से बाहर नहीं आए और अब वह नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की बात करते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Punjab, Captain Amarinder Singh, press conference, today, new party
OUTLOOK 27 October, 2021
Advertisement