Advertisement
30 November 2022

पंजाब पुलिस ने मजदूर यूनियन के सदस्यों पर किया लाठीचार्ज, सीएम आवास की ओर कर रहे थे मार्च

ट्विटर/एएनआई

पंजाब के संगरूर में मजदूर यूनियन के लोग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर है। हालांकि एसएसपी संगरूर ने कहा कि कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया और विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले में एसएसपी संगरूर ने कहा कि कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया और विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट ने हाथापाई की, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया। हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है।

जानकारी के मुताबिक इस प्रदर्शन में किसान और मजदूर दोनों शामिल हैं। इनकी दो मुख्य मांगे हैं। पहली रहने और मकान बनाने के लिए प्लॉट देने की मांग और दूसरी पक्का रोजगार देने की मांग। अब मजदूर संगठन के लोग जिस कॉलोनी में मुख्यमंत्री का आवास है उसके गेट के आगे धरने पर बैठे हैं।   

Advertisement

जानकारी के मुताबिक मजदूर संगठन के लोग पहले पटियाला बाईपास पर इक्कट्ठा हुए, उसके बाद सीएम आवास की ओर कूच किया। जहां पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। राज्यभर से आए मजदूर संगठन के लोग जब मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े तभी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीजार्ज कर दिया, जिससे कई मजदूर घायल हो गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Punjab Police, lathi-charged, Mazdoor Union, marching, CM Bhagwant Mann, Sangrur, various demands
OUTLOOK 30 November, 2022
Advertisement