Advertisement
19 March 2022

पंजाब में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, बलजीत कौर, हरपाल सिंह चीमा समेत 10 मंत्रियों ने ली शपथ

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में 10 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्‍यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि नया मंत्रिमंडल आज शपथ ग्रहण करेगा। उन्होंने कहा, पंजाब का नया मंत्रिमंडल आज शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है। पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है. हमें रंगला पंजाब बनाना है।

पंजाब की नयी सरकार में जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, उसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं। इसके अलावा बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें कि इससे पहले पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गत बुधवार को भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटें हासिल हुईं हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Punjab, Swearing-in, Bhagwant Mann's cabinet, 11 am today, 10 MLAs, Harpal Cheema, Baljit Kaur, ministers
OUTLOOK 19 March, 2022
Advertisement