Advertisement
08 October 2025

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सड़क दुर्घटना के 11 दिन बाद मौत, बाइक हादसे में हुए थे गंभीर रूप से घायल

पंजाबी अभिनेता-गायक राजवीर जवंदा का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के 11 दिन बाद बुधवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय कलाकार को बुधवार सुबह 10.55 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुए एक सड़क हादसे में जवांदा को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें पंजाब के मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 11 दिनों तक जवांदा वेंटिलेटर पर रहे इलाज जिसके बाद आज उनकी मौत हो गई। जवंदा के पैतृक गांव पोना के सरपंच हरप्रीत सिंह ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया है कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। हालांकि जवंदा के परिवार की तरफ से अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर जवंदा की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, राजवीर जवांदा के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। सबने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की थी, लेकिन अफ़सोस, भगवान को कुछ और ही मंज़ूर था। इस दुखद नुकसान से टूट चुके उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए मेरा दिल रो रहा है। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके चाहने वालों को इस बड़े दुख को सहने की हिम्मत दें। आत्मा को शांति मिले।

Advertisement

बता दें कि बाइक से हिमाचल के बद्दी से शिमला जाते हुए 27 सितंबर को जवंदा का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद अस्पताल ले जाते हुए उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही जवंदा वेंटिलेटर पर थे और आज 11 दिनों बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Punjabi singer Rajveer Jawanda, passes away, seriously injured, Bike accident
OUTLOOK 08 October, 2025
Advertisement