Advertisement
04 November 2024

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर दो एसडीएम समेत कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

पंजाब के मोगा जिला प्रशासन ने खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर दो सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट और दो थाना प्रभारियों समेत कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

उपायुक्त विशेष सारंगल ने एक बयान में कहा कि मोगा में अब तक पराली जलाने की 87 घटनाएं सामने आई हैं।

एसडीएम (मोगा) सारंगप्रीत सिंह औजला और एसडीएम (बाघापुराना) बेअंत सिंह सिद्धू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 10 से अधिक अन्य अधिकारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

Advertisement

जिला आयुक्त ने कहा कि 61 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, दोषी किसानों पर 1,72,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Show cause notices, several officials, two SDMs, stubble burning, Punjab
OUTLOOK 04 November, 2024
Advertisement