Advertisement
26 June 2020

विनी महाजन बनीं पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी

File Phote

हरियाणा के साथ पड़ोसी राज्य पंजाब में भी महिला आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव बन गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनी महाजन पंजाब की नई चीफ सेक्रेटरी बन गई हैं। विनी पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव है। जबकि हरियाणा के 1966 से अस्तित्व में आने के बाद से अभी तक चार महिला आईएसएस अधिकारी मुख्य सचिव बन चुकी हैं। इनमें से तीन सगी बहने मुख्य सचिव रही हैं। हरियाणा की मौजूदा मुख्य सचिव केसनी आंनद अरोड़ा की दो बहने मुख्य सचिव रह चुकी हैं। पंजाब की नवनियुक्त मुख्य सचिव विन्नी महाहन के  पति आईपीएस दिनकर गुप्ता पंजाब के डीजीपी हैं। विनी महाजन ने मौजूदा चीफ सेक्रेटरी 1984 बैच के आईएएस ऑफिसर करण अवतार सिंह की जगह ली है। करण 31 अगस्त को सेवा निवृत हो रहे हैं। पिछले दिनों केबिनेट की बैठक में केबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल और चरणजीत चन्नी के साथ तनातनी के चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीच में करण अवतार सिंह को पद से हटाया है। हालांकि, उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों से सावर्जनिक तौर पर माफी मांग ली थी।

करण अवतार सिंह को विनी महाजन के जगह पर मिली ये जिम्मेदारी

करण अवतार चीफ सेक्रेटरी होने के साथ-साथ करण पर्सनल और विजिलेंस विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे। अब करण अवतार सिंह को विनी महाजन की जगह पर गवर्नेंस रिफॉर्म्स एंड पब्लिक ग्रीविएंसेस में विशेष चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन इंवेस्टमेंट प्रोमोशन विभाग,इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स,इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, गवर्नेंस रिफॉर्म्स एंड पब्लिक ग्रीविएंसेस में एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी के पद पर थीं। अब विनी को पंजाब चीफ सेक्रेटरी पंजाब नियुक्त किया गया है। साथ ही पर्सनल एंड विजिलेंस विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Winnie Mahajan, first woman Chief Secretary, Punjab
OUTLOOK 26 June, 2020
Advertisement