Advertisement
21 July 2022

राहुल गांधी ने दी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई, यशवंत सिन्हा ने मानी हार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जारी होने के बावजूद मुर्मू के 50 प्रतिशत वोटों के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार करने के बाद वह पहले विपक्षी नेताओं में से एक थे जिन्होंने मुर्मू को बधाई दी।

गांधी ने ट्विटर पर कहा, "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं।"मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के यशवंत सिन्हा को हराकर जीत हासिल की, जिन्होंने हार मान ली।

बता दें कि सभी वोटों की गिनती के बाद उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है, लेकिन उन्हें पहले ही 5,77,777 वोट मिल चुके हैं, जो 18 जुलाई को हुए चुनाव में डाले गए कुल वैध वोटों के आधे से अधिक है।

Advertisement

 

TAGS: Rahul Gandhi, BJI, Yashwant Sinha, Draupadi murmu, presidential election
OUTLOOK 21 July, 2022
Advertisement