Advertisement
07 January 2023

भारत जोड़ो यात्रा के जरिये राहुल खुद को पीएम उम्मीदवार नहीं कर रहे पेश, जयराम रमेश का बड़ा बयान

भारत जोड़ो यात्रा के जरिये राहुल खुद को पीएम उम्मीदवार नहीं कर रहे पेश, जयराम रमेश का बड़ा बयान | ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राहुल गांधी को 2024 के आम चुनावों के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कवायद नहीं है।

रमेश ने कहा, "यह भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के लिए नहीं है। यह एक वैचारिक यात्रा है, जिसका मुख्य चेहरा राहुल गांधी हैं। यह किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं है।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि 'कन्याकुमारी से कश्मीर' पैदल मार्च, जो वर्तमान में हरियाणा के करनाल से होकर गुजर रहा है, चुनावी यात्रा नहीं है।

TAGS: Bharat Jodo Yatra, Jairam Ramesh, Rahul PM candidate, Congress
OUTLOOK 07 January, 2023
Advertisement