Advertisement
12 May 2022

राजीव कुमार बने अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, सुशील चंद्रा की लेंगे जगह

Eci.gov. in

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर जानकारी दी कि राजीव कुमार 15 मई, 2022 से भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे।

राजीव कुमार सुशील चंद्रा की जगह लेंगे, जिन्होंने 2022 में पिछले पांच राज्य विधानसभा चुनाव कराए थे। विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, वह 15 मई को पदभार संभालेंगे क्योंकि निवर्तमान सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो रहा है।

अधिसूचना को जारी करते हुए कानून मंत्री ने ट्वीट किया, "संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में, राष्ट्रपति श्री राजीव कुमार को 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। श्री राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rajiv Kumar, Ramnath Kovind, Kiran Rijiju, Cheif election Commissionnar, Sushil Chandra
OUTLOOK 12 May, 2022
Advertisement