Advertisement
01 January 2024

भोपाल के फूलों से सजाया जाएगा अयोध्या में राम मंदिर परिसर, क्या है इनमें खास?

भोपाल के फूलों से सजाया जाएगा अयोध्या में राम मंदिर परिसर, क्या है इनमें खास? | PTI

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्सरी के बोगनविलिया फूलों का इस्तेमाल अयोध्या के राम मंदिर परिसर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सजावट के लिए किया जाएगा।

भोपाल स्थित ‘निसर्ग’ नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ ने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फूलों की आपूर्ति का ठेका मिला है और वे 10 हजार फूलों की दो खेप पहले ही भेज चुके हैं।

भगवान राम की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ (अभिषेक) का समारोह 22 जनवरी को होगा और अवसर पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement

राठौड़ ने कहा, ‘‘हमें अयोध्या के राम जन्मभूमि से पांच से छह प्रकार के फूलों की आपूर्ति करने का ठेका मिला है, जिनमें सफेद, नारंगी, लाल और पीले सहित विभिन्न रंग के बोगनविलिया फूल शामिल हैं।’’

इन प्रजातियों के फूल हर मौसम में खिलते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और कम पानी में भी इनका रखरखाव किया जा सकता है।

राठौड़ परिवार के स्वामित्व वाली नर्सरी ने राम मंदिर परिसर और उसके गलियारे में पौधारोपण के लिए बोली प्रक्रिया के बाद फूलों की आपूर्ति का ठेका हासिल किया है।

TAGS: Ram temple inauguration, Ram mandir inauguration, BJP, Narendra Modi, Flowers in decoration, Ayodhya
OUTLOOK 01 January, 2024
Advertisement