Advertisement
04 June 2022

बॉलीवुड फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' पर बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, अब हम इतिहास को भारत के नजरिए से देख रहे हैं

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को बॉलीवुड फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखी और कहा, "अब हम इतिहास को भारत के नजरिए से देख रहे हैं।"

उन्होंने अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म को "विश्व स्तर" के रूप में वर्णित किया।

भागवत ने कहा, "यह एक तथ्य-आधारित फिल्म है और यह वही संदेश देती है जिस संदेश की आज देश को जरूरत है। हम दूसरों द्वारा लिखे गए अपने इतिहास को पढ़ते थे। अब हम इतिहास को भारत के नजरिए से देख रहे हैं।"

Advertisement

बता दें कि फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी संघ से जुड़े संस्कार भारती के साथ मिलकर काम करते हैं। बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड ने पहले ही फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: RSS, Mohan Bhagwat, Bollywood, Samrat Prithviraj, History, Indian Perspective
OUTLOOK 04 June, 2022
Advertisement