Advertisement
09 July 2022

'हिंदुओं पर हमले' के खिलाफ दिल्ली में 'संकल्प मार्च', बग्गा और कपिल मिश्रा रहे मौजूद

प्रतीकात्मक तस्वीर

तिरंगा लहराते हुए और 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने 'समुदाय पर हमलों' के खिलाफ शनिवार को विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित 'संकल्प मार्च' में हिस्सा लिया।

मार्च मंडी हाउस क्षेत्र से शुरू हुआ और जंतर-मंतर पर समाप्त होगा। इस मार्च में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा भी मौजूद थे।

उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर अवतार सिंह ने कहा, "इस 'संकल्प मार्च' के लिए आज कई हिंदू समूह सड़कों पर हैं। हम यहां हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हैं। हमें निशाना बनाने वालों को बख्शें नहीं जाएंगे।"

Advertisement

बता दें कि मार्च के कारण मध्य दिल्ली में कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर यात्रियों को सिकंदरा रोड, बाराखंभा रोड, कोपरनिकस मार्ग, फिरोज शाह रोड, भगवान दास रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग से बाहरी सर्किल कनॉट प्लेस से पटेल चौक और जनपथ तक जाने से बचने का सुझाव दिया।  पुलिस ने कहा कि इन सड़कों का इस्तेमाल केवल इस दौरान पैदल चलने वालों के लिए किया जाएगा।  

TAGS: Sankalp march, attacks on hindus, Kapil Mishra Tejinder pal baggha, Trafic, Delhi Police
OUTLOOK 09 July, 2022
Advertisement