Advertisement
28 June 2022

सतीश चंद्र शर्मा बने दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उपराज्यपाल के सचिवालय राज निवास में एक समारोह में न्यायमूर्ति शर्मा को शपथ दिलाई।

दिल्ली उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति डी एन पटेल की सेवानिवृत्ति के बाद से नियमित मुख्य न्यायाधीश के बिना काम कर रहा था। न्यायमूर्ति विपिन सांघी 13 मार्च से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।

Advertisement

न्यायमूर्ति शर्मा ने इससे पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Satish Chandra Verma, Chief justice of Delhi, Vinay kumar Saxena, Arvind Kejriwal, Delhi
OUTLOOK 28 June, 2022
Advertisement