Advertisement
31 July 2025

शशि थरूर ने कहा- ट्रंप का टैरिफ व्यापार बर्बाद कर देगा, सरकार को ये सलाह

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ को 'गंभीर' बताया है। उन्होंने कहा कि यह टैरिफ भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार को बर्बाद कर सकता है। ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का एलान किया था। कई जानकार इसके नुकसान को लेकर बयान दे चुके हैं।

शशि थरूर ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ काफी गंभीर है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रंप ने रूस से तेल और रक्षा उत्पाद खरीदने के लिए पेनाल्टी लगाने की भी बात कही है। अगर ऐसा होता है, तो यह 25% टैरिफ बढ़कर 35-45% तक हो सकता है। अमेरिका में 100% टैरिफ लगाने पर भी बातचीत चल रही है। अगर ऐसा हुआ, तो भारत और अमेरिका के बीच व्यापार पूरी तरह बर्बाद हो सकता है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है। उम्मीद है कि यह जल्द पूरी हो जाएगी। हालांकि, अगर ऐसा नहीं हुआ, तो व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा क्योंकि अमेरिका भारत का एक बड़ा व्यापारिक साझेदार है। उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप सरकार को भारत की जरूरतों का भी ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement

थरूर ने कहा, "अगर ट्रंप अनुचित मांग कर रहे हैं, तो हमारे वार्ताकारों को इसका विरोध करने का पूरा अधिकार है। अमेरिका पर हमारे टैरिफ इतने अनुचित नहीं हैं। यह औसतन लगभग 17% है। अमेरिकी सामान की कीमतें भारतीय बाजार में बेचने लायक प्रतिस्पर्धी नहीं हैं।"

थरूर ने भारत और अमेरिका के बीच जारी ट्रेड डील को चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ अमेरिका से ही हमारा व्यापार समझौता चल रहा है। हम कई देशों के संपर्क में हैं। यूरोपीय यूनियन से बातचीत हो रही है, यूके से बातचीत हो चुकी है और हम कई अन्य देशों से भी संपर्क में हैं। हमारे पास विकल्पों की कमी नहीं है। हमें अपने व्यापार को डाइवर्सिफाई करना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shashi Tharoor, Donald Trump, 25% tariff, India-US trade, trade war, US-India relations, Russian oil, defense imports, ANI, trade deal, European Union, UK trade talks, tariff hike, diversified trade, US sanctions, Indian exports, US imports, global trade policy
OUTLOOK 31 July, 2025
Advertisement