Advertisement
12 June 2022

सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के गंगा राम अस्पताल में कोविड से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए भर्ती कराया गया। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वह स्थिर हैं और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता, सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि  सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा।

उन्होंने आगे लिखा कि हम सभी कांग्रेसी समर्थकों के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।

Advertisement

बता दें कि सोनिया गांधी को दस दिन पहले कोविड -19 का पता चला था। वह आमतौर पर चेस्ट के चिकित्सक डॉ अरूप बसु के तहत अस्पताल में इलाज करवाती है।

TAGS: Sonia Gandhi, Covid-19, Ganga Ram Hospital, Congres
OUTLOOK 12 June, 2022
Advertisement