Advertisement
14 July 2015

आंध्र के पुष्‍करम मेले में भगदड़, 25 से ज्‍यादा मौतें

twitter

राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश। गोदावरी नदी के तट पर पुष्कर घाट पर आयोजित पुष्करम महोत्सव के पहले ही दिन भगदड़ मच गई। अब तक 25 से ज्‍यादा श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु घायल हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। 

पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस उपाधीक्षक कुलाशेखर ने बताया कि पवित्र स्नान के लिए जब लोग नदी की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मरने वालों में बुजुर्ग भी शामिल हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों की नदियों की पूजा को समर्पित गोदावरी पुष्करम महोत्सव 144 सालों में एक बार आता है।

 

Advertisement

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्करम महोत्सव के दौरान मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख प्रकट किया है। मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से उन्होंने बात की और घटना की सारी जानकारी ली है। राज्य सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “राजमुंदरी में भगदड़ में हुई मौतों से मुझे गहरा दुख हुआ है, मृतकों के परिवार के प्रति मैं संवेदना जाहिर करता हूं और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।”

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये का एलान किया है।

 

 

TAGS: आंध्रप्रदेश, राजमुंदरी, पुष्करम महोत्सव, भगदड़, गोदावरी
OUTLOOK 14 July, 2015
Advertisement