Advertisement
01 April 2023

सीएम हेमंत देश के सौ पावरफुल लोगों में शामिल, झारखंड के एकलौते शख्स, अमिताभ बच्‍चन और प्रियंका से भी आगे

तमाम राजनीतिक विवादों और परेशानियों से घिरे झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन देश के सौ मोस्‍ट पॉवरफुल इंडियंस की सूची में 64 नंबर पर हैं। इंडियन एक्‍सप्रेस ने 2023 में देश के शक्तिशाली सौ व्यक्तियों की सूची जारी की है। उसमें हेमंत सोरेन को 64वें नंबर पर रखा है। इस सूची में झारखंड से वे अकेले हैं।

हेमंत सोरेन को इस सूची में शामिल किये जाने के पीछे तर्क है सोरेन एक ऐसे राज्‍य में सफलतापूर्वक गठंधन की सरकार चला रहे हैं जहां राजनीतिक स्थितियां अक्‍सर बदलती रहती हैं। कोरोना संकट का भी कुशलता से प्रबंधन किया। वे पिता झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के संरक्षण में बागडोर संभालने वाले एक ऐसे राजनेता हैं जो उनके पुत्र होने की छवि को छोड़ने में सक्षम हैं। हेमंत सोरेन कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा से एक स्थान ऊपर हैं, प्रियंका 65 वें पायदान पर हैं।

पहले पायदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे पायदान पर गृह मंत्री अमित शाह को रखा गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें स्थान पर हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 13वें, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार 14वें और कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को 15वें स्थान पर रखा गया है। सूची में हेमंत सोरेन का नाम अमिताभ बच्‍चन, दीपिका पादुकोण, रणवीर कपूर आदि से पहले है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 100 Powerful Indian, Hemant Soren, Influent People of India
OUTLOOK 01 April, 2023
Advertisement