Advertisement
07 May 2015

पटाखा कारखाने में विस्फोट से 11 लोगों की मौत

पटाखा कारखाने में विस्फोट से 11 लोगों की मौत | गूगल

यह हादसा पश्चिमी मिदनापुर जिले के पिंगला में हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं। चार अन्य घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा है कि हम जांच कर रहे हैं। शायद पटाखे बनाने के दौरान कोई गड़बड़ हुई। विस्फोट बुधवार रात 10 बजे से कुछ देर पहले हुआ था। पुलिस ने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने वाले लोग पटाखा कारखाने के कर्मचारी थे। आग पर काबू पा लिया गया है।

TAGS: पटाखा कारखाना, विस्फोट, मिदनापुर जिला, पिंगला, भारती घोष, पटाखे, cracker factory, explosion, midnapore district, pingala, bharati ghosh, crackers
OUTLOOK 07 May, 2015
Advertisement