Advertisement
14 April 2018

गुजरात: 11 साल की बच्ची के साथ 8 दिन तक रेप, शव पर मिले चोट के 80 निशान

कठुआ रेप केस के गुजरात के सूरत से भी इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, 11 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 6 अप्रैल की है। शव पर चोट के 80 से अधिक निशान भी पाए गए हैं।

सूरत के पांडेसरा इलाके में 11 साल की बच्ची की लाश मिलने से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके शरीर पर चोट के 80 से अधिक निशान हैं और 8 दिन तक उसके साथ रेप भी किया गया है।

सांई मोहन सोसायटी के पीछे क्रिकेट ग्राउंड के पास यह शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत की वजह दम घुटना है। अभी तक पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। पुलिस के मासूम के परिवार की जानकारी देने वाले को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

Advertisement

पुलिस ने रेप, हत्या, पॉक्सो आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस हैवाानियत के पीछे कौन है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल तो कुछ खास पता नहीं चल पाया है लेकिन जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जाएगा।

TAGS: 11 years old girl, gujarat, surat, 8 days
OUTLOOK 14 April, 2018
Advertisement