Advertisement
11 September 2021

दिल्ली में टूट सकता है 11 साल का रिकॉर्ड, 2010 के बाद पहली बार 1,000 मिमी से ज्यादा बारिश

पीटीआई

देश की राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में देर रात से चल रही तेज बारिश नए रिकॉर्ड कायम करने जा रही है। पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को सुबह लगभग 8:30 बजे तक सफदरजंग ऑब्जरवेट्री में 5.44 मिली बारिश , इसके अलावा शाम को 5:30 से 8:30 तक 10.2 मिली बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश के इन आंकड़ों के हिसाब से दिल्ली में अब तक 1,015 मिमी बारिश हो चुकी है। ऐसा 11 साल में पहली बार हुआ है।

साल 2010 के बाद यह पहली बार दिल्ली में 1,000 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले साल 2010 में जून से सितंबर महीने के बीच दिल्ली ने 1,031 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग द्वारा की गई है। ऐसे में साल 2010 का 1,031 मिमी बारिश का रिकॉर्ड आसामी से टूटता हुआ दिख रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में मध्यम और भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसके बाद दिल्ली में फिर से कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति देखी जा रही है।

Advertisement

इस साल की शुरुआत में दिल्ली में अबतक 1,215 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा जनवरी से दिसंबर के लिए 779 मिमी बारिश का अनुमान लगाया गया था।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को बारिश के बाद दिल्ली में साल 2010 में बने रिकॉर्ड टूट जाएंगे। मौसम विभाग के अनुमान के हिसाब से शनिवार को दिल्ली में तेज बारिश और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है।

TAGS: दिल्ली बारिश, दिल्ली में बारिश रिकॉर्ड, मौसम विभाग, Delhi rain, rain record in Delhi, Meteorological Department, Delhi Monsoon, दिल्ली मौनसून
OUTLOOK 11 September, 2021
Advertisement