Advertisement
27 January 2018

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 13 लोगों की मौत

ANI

महाराष्ट्र के कोल्हापुर के नजदीक एक बस के पंचगंगा नदी में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 3 लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंचे राहत-बचावकर्मियों ने नदी से बस और शवों को निकाल लिया है।

कोल्हापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर शिवाजी ब्रिज पर हुई। बस का चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद बस नदी में जा गिरी। बस गणपतिपुले से पुणे जा रही थी। बस पर कुल 17 यात्री सवार थे। 

Advertisement

उन्होंने बताया कि रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और अग्निशमन दस्ते को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद तलाश और बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि नदी से सात लोगों को निकाला गया था, जिनमें से चार को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि तीन का इलाज चल रहा है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम और स्थानीय लोग अन्य 10 यात्रियों की तलाश कर रहे हैं। घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। 

इस दर्दनाक हादस में 13 लोगों की मौत हो गई और अन्य 3 घायल हैँ। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पातल में भर्ती करवाया गया है। बस में सवार सभी यात्री भगवान गणेश की पूजा करके वापस लौट रहे थे, बस रत्नगिरी से कोल्हापुर जा रही थी।

शिवाजी पुल से गुजरने के दौरान ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराकर 45 फीट नीचे पंचगंगा नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे तक चले रेस्कयू ऑपरेशन के बावजूद भी 13 लोगों को बचाया नहीं सजा सका।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 13 dead, 3 injured, after a mini bus, fell into a river, Maharashtra’s Kolhapur
OUTLOOK 27 January, 2018
Advertisement