Advertisement
14 September 2024

मुंबई की इमारत में आग लगने से 13 लोगों का दम घुटा, अस्पताल में भर्ती; करीब 90 लोगों को बचाया गया

मुंबई के घाटकोपर इलाके में शनिवार तड़के सात मंजिला इमारत के भूतल पर आग लगने से 13 लोगों का दम घुट गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने बताया कि करीब 90 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर पूर्व में पंतनगर की रमाबाई कॉलोनी स्थित शांति सागर बिल्डिंग में देर रात 1.35 बजे आग लग गई और वहां से करीब 90 निवासियों को बचाया गया।

उन्होंने बताया, "आग ग्राउंड फ्लोर पर बिजली के मीटर वाले कमरे में लगी थी। यह वहां की वायरिंग और अन्य प्रतिष्ठानों तक ही सीमित रही। आग के कारण पूरी इमारत में धुआं फैल गया।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "विभिन्न मंजिलों पर फंसे 80 से 90 लोगों को बचाया गया और सीढ़ियों के जरिए नीचे उतारा गया। इसके बाद आग पर 2.05 बजे काबू पा लिया गया। धुएं के कारण 13 लोगों को दम घुटने लगा, जिनमें से 12 को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक को ओपीडी सेक्शन में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।"

अधिकारी ने बताया कि घायलों में नौ महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

TAGS: Maharashtra, Mumbai, fire, suffocation, hospital, 90 rescued
OUTLOOK 14 September, 2024
Advertisement