Advertisement
29 September 2017

मुंबई में रेलवे स्टेशन के ब्रिज पर भगदड़ से 22 की मौत, रेलमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुंबई में एलफिंस्टन रोड और परेल के लोकल रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले ओवरब्रिज पर मची भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अचानक बारिश होने लगी। जिसके वजह से पुल पर अचानक भीड़ गई और बाद में एक व्यक्ति के फिसलने की वजह से भगदड़ मच गई, जिसकी वजह से हादसा हुआ। उन्होंने 22 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

हादसे के बाद से फुटऑवर ब्रिज को बंद कर दिया गया है। घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच कर राहत और बचाव कार्य किया। 

Advertisement


हादसे की वजह?

जानकारी के मुताबिक सुबह 10.30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण फुटऑवर ब्रिज पर भीड़ थी।

गौरतलब है कि मुंबई में जमकर बारिश हो रही है। कहा जा रहा है कि भगदड़ की वजह से फुट ओवर ब्रिज की रेलिंग टूटकर गिर गई, जिससे यह दुर्घटना हो गई। 

 

हेल्पलाइन नंबर 
केईएम हॉस्पिटल: 022-24107000
मुंबई रेलवे कंट्रोल रूम: 022-23081725

फूटा लोगों का गुस्सा

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक

 

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en-gb"><p lang="hi" dir="ltr">मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शाेक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना; घायलों के लिए प्रार्थना—राष्ट्रपति कोविन्द</p>&mdash; President of India (@rashtrapatibhvn) <a href="https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/913666713899687938?ref_src=twsrc%5Etfw">29 September 2017</a></blockquote>
<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

 

जांच के आदेश 

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने हादसे के जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न रेलवे के अफसर इसकी जांच करेंगे।

 मुआवजे की घोषणा

 

सरकार ने हादसे में मारे गए सभी लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।  रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे हर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देगा। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार भी हर मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा अलग से देगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपये और मामूली घायल लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Three dead, 20 injured, stampede at Elphinstone railway station, foot over bridge, Mumbai
OUTLOOK 29 September, 2017
Advertisement