Advertisement
29 June 2019

सीएम फडणवीस ने दिए पुणे दीवार हादसे की जांच के आदेश, 5-5 लाख रुपये मुआवजा घोषित

ANI

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कोंधवा में दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। राहत बचाव का काम जारी है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पुणे में दीवार गिरने की घटना में शनिवार को गहन जांच के आदेश दिए। साथ ही मरने वाले लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे की भी घोषणा की है। फडणवीस ने ट्वीट किया, 'पुणे के कोंढवा में दीवार ढहने की घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुन कर दुखी हूं। मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुणे के कलेक्टर को मामले की गहन जांच करने का आदेश दिया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक कोंधवा इलाके में झुग्गियों पर दीवार गिर गई। मलबे में 3 लोग फंसे हैं जिन्हें निकाला जा रहा है। कुल 15 लोगों के फंसे होने की खबर आई थी। बताया जा रहा है कि बारी बारिश के चलते यह दर्दनाक हादस हुआ। 60 फुट लंबे चौड़े कंपाउंड की दीवार बगल में झुग्गियों पर गिर गई जिसमें सोए कई लोग दब गए। दमकल विभाग के मुताबिक मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

'राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील की'

फडणवीस के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जानी चाहिए ताकि दोषियों को सजा दी जाए। पुणे में एक आवासीय परिसर की दीवार के झोपड़ियों पर गिर जाने की घटना में चार बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी।

घटना का कारण भारी बारिश बताया जा रहा है

घटना के बारे में पुणे के जिलाधिकारी ने कहा कि 'भारी बारिश के कारण दीवार गिरी। इस घटना के बाद शुरुआती जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी की गड़बड़ी सामने आ रही है। 15 लोगों की मौत छोटी घटना नहीं है। मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल के लोग हैं। पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जा रही है।'  

अगले 4 दिन तक तेज बारिश की संभावना

पुणे में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मुंबई समेत अन्य कोंकण क्षेत्र में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर के ऊपर मॉनसून का दबाव बना हुआ है जो अगले कुछ दिनों में भारी से अति भारी बारिश करा सकता है।

मुंबई में शुक्रवार से बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में कुछ देर बारिश रुकने के बाद पिछली रात फिर बारिश शुरू हो गई। मुंबई में मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में काफी तेज बारिश होने की आशंका है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 17 killed, wall collapse, following continuous rains, in Pune, in Maharashtra, CM Devendra Fadnavis, directs, investigation
OUTLOOK 29 June, 2019
Advertisement