Advertisement
19 February 2022

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इस खबर की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण कश्मीर के अत्यधिक अस्थिर शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आतंकवादी भी मारा गया।

अधिकारी ने बताया कि शोपियां के जैनपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं और मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया। अधिकारी ने बताया कि मारे गए उग्रवादी की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

TAGS: 2 Army men, terrorist, killed, encounter, Jammu Kashmir, Shopian
OUTLOOK 19 February, 2022
Advertisement