Advertisement
22 September 2017

SSB कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के रामबन में एसएसबी जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने एसएसबी जवानों पर हमला करने वाले तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों की पहचान गजनफर और आरिफ के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने जवानों से छीने गए हथियार भी बरामद किए हैं। जवानों पर हमला करने वाला तीसरा हमलावर अभी फरार है।, जिसकी तलाश जारी है।

 

Advertisement



बता दें कि बुधवार को रामबन में एसएसबी जवानों पर हुई गोलीबारी में एक हेड कॉन्सटेबल शहीद हो गया था जबकि एक जवान हमले में घायल हो गया। गोलीबारी के बाद आतंकी दोनों जवानों का हथियार लेकर भी फरार हो गए थे। रामबन में यह हमला उस दौरान हुआ जब रेलवे की एक सुरंग का निर्माण चल रहा है, जिसकी सुरक्षा में तैनात SSB की 14वीं बटालियन के जवान ड्यूटी से कैंप वापस लौट रहे थे।  

TAGS: 2 terrorists, apprehended, J&K Police, attack, SSB jawans
OUTLOOK 22 September, 2017
Advertisement