Advertisement
10 February 2018

मध्य प्रदेश कांग्रेस के टेलेंट सर्च अभियान में 2000 नौजवानों ने दिखाया कौशल

File Photo

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दो दिवसीय ‘‘टेलेंट सर्च अभियान’’ का आयोजन किया, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 2000 नौजवानों ने पार्टी की सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए साक्षात्कार व अन्य माध्यमों से अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के मिश्रा ने आउटलुक को बताया, "पिछले दो दिन में 550 नौजवानों ने पार्टी के सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए साक्षात्कार दिए। इसके अलावा लगभग 1500 युवाओं ने टेलेंट सर्च अभियान में हिस्सा लिया और विशेषज्ञों की टीम के सामने अपना परिचय दिया"।  

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पहल पर पहली बार पार्टी ने प्रवक्ता, वक्ता, सोशल मीडिया, ऐक्टीविस्ट, लेखक आदि विधाओं में प्रचुर बौद्धिक संभावनाओं को तलाशने के लिए दो दिवसीय ‘टेलेंट सर्च अभियान’ का आयोजन किया था।

Advertisement

अभियान में युवकों ने पार्टी से संबद्ध होने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए दिल्ली-गुजरात से आई हुई विशेषज्ञों की टीम से व्यक्तिगत आग्रह भी किया।

पार्टी  का कहना है कि यह विशेषज्ञ टीम अतिशीघ्र पारदर्शी ढंग से योग्य प्रतिभागियों का चयन कर विभिन्न स्तरीय सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। तद्नुसार इस नई फौज को पार्टी के हित में अपने-अपने दायित्व सौंपे जाएंगे।

गौरतलब है कि साल 2003 में मतदातओं ने कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार को बेदखल कर दिया था। प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 2000 youths, shown talent, in the search campaign, of Madhya Pradesh Congress
OUTLOOK 10 February, 2018
Advertisement