Advertisement
21 August 2019

योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ, 6 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

कई बार की चर्चा के बाद बुधवार को आखिरकार योगी सरकार के मंत्रीमंडल का पहला विस्तार हुआ। अपने काम-काज के बूते कुछ माननीयों को तरक्की (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार से कैबिनेट) और कुछ को खुद को साबित करने के लिए राज्य‍ मंत्री, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने का मौका मिला। मंत्रियों को जल्द ही विभागों का आवंटन भी किया जाने वाला है।

कुल 23 मंत्रियों ने शपथ ली। डॉ. महेंद्र सिंह (एमएलसी), सुरेश राणा (विधायक थाना भवन-शामली), अनिल राजभर (विधायक शिवपुर वाराणसी), भूपेंद्र सिंह (एमएलसी), रामनरेश अग्निहोत्री (विधायक भोगांव मैनपुरी), कमला रानी वरुण विधायक घाटमपुर कानपुर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।  शपथ लेने वाले 23 मंत्रियों में से 18 चेहरे नए हैं।

नीलकंठ तिवारी विधायक वाराणसी दक्षिण, कपिलदेव अग्रवाल विधायक मुजफ्फरनगर शहर, सतीश द्विवेदी विधायक इटवा सिद्धार्थनगर, एमएलसी अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान विधायक घनघटा बस्ती, रविंद्र जायसवाल विधायक वाराणसी (उत्तर) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हैं। नीलकंठ तिवारी राज्यमंत्री थे, अब इन्हें स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। जबकि नए चेहरों में कपिल देव, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवींद्र जायसवाल को शामिल किया गया है।

Advertisement

11 विधायक बने राज्यमंत्री

अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, निलीमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल, अजित सिंह पाल और विजय कश्यप।

इन्होंने दिया इस्तीफा

इससे पहले मंगलवार को परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, खनन राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया था। स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के कारण मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

जल्द होगा विभागों का आवंटन

योगी मंत्री मंडल में मंत्रियों के विभाग भी बदले जाने हैं। शपथ लेने वाले मंत्रियों को अभी विभागों का आवंटन नहीं हुआ है। इसलिए माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया जाएगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 23 MLAs, take oath, as ministers, in Uttar Pradesh Government, 6 of them, as Cabinet Ministers
OUTLOOK 21 August, 2019
Advertisement