Advertisement
31 March 2018

आंध्र प्रदेश में रामनवमी कार्यक्रम में हादसा, चार मरे, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री नायडू

आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में शुक्रवार की रात को रामनवमी के जुलूस के दौरान तेज आंधी और बादल फटने की वजह से पंडाल गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में   70 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे, लेकिन वे हादसे में बाल-बाल बच गए।

आंधी और बादल फटने के चलते पंडाल लोगों के ऊपर गिर गया, जिसके नीचे दबने और चोट लगने से लोगों की जान चली गई। कडपा जिले के वोंटीमिट्टा के ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में रामनवमी के मौके पर हर साल की भांति इस बार भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सीएम चंद्रबाबू नायडू पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे। इनके अलावा राज्य सरकार के कई और मंत्री यहां मौजूद थे।

आंधी-तूफान शांत होने के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। मुख्यमंत्री का आदेश है कि प्रशासन भक्तों को हर संभव मदद पहुंचाए। भगदड़ में जो लोग अपनों से बिछड़ गए हैं, पुलिस और प्रशासन उन्हें तलाशने में उनकी मदद करे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Andhra Pradesh, ramnavmi, four, killed, Vontimitta, naidu
OUTLOOK 31 March, 2018
Advertisement