Advertisement
19 April 2017

हिमाचल में बस नदी में गिरी, 43 की मौत

टॉन्स नदी में बस गिरने से 43 यात्रियों की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

शिमला के उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि यात्री उत्तराखंड के विकासनगर से टूनी जा रहे थे और दुर्घटना हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर हुई। उन्होंने बताया कि बस में 56 लोग सवार थे। शिमला के पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी ने बताया कि 43 शव बरामद किए जा चुके हैं और अन्य की खोज जारी है। सिरमौर एवं शिमला से चिकित्सीय एवं बचाव दल के साथ पुलिस घटनास्थल पर राहत अभियान में जुटी है। विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है।

TAGS: Forty-three, passengers, killed, private bus, plunged, River Tons, शिमला, निजी बस, टॉन्स नदी, 43 यात्रियों, मौत
OUTLOOK 19 April, 2017
Advertisement