Advertisement
21 November 2017

नई दिल्ली मुठभेड़: द्वारका मोड़ स्टेशन के पास दिनदहाड़े चली गोलियां, पकड़े गए 5 बदमाश

ANI

दिल्ली के द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई। पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मेट्रो के पिलर नंबर 768 के मुठभेड़ हुई जिसमें पांच बदमाश पकड़े गए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस को बिंदापुर में पिलर नंबर 68 के सामने शांति पार्क के प्लाट नंबर 5 की एक इमारत में 5 बदमाशों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी दिल्ली की बिंदापुर पुलिस को दी। इसके बाद पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस जब बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए गई तो उन्‍होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग की। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान पुलिस ने 12 पिस्तौल और 100 गोलियां बरामद की है। अभी तक किसी की हताहत होने की खबर नहीं है।

Advertisement

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 5 people apprehended, shootout, Delhi and Punjab police, Dwarka Mor Metro Pillar 768
OUTLOOK 21 November, 2017
Advertisement