Advertisement
26 October 2018

बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 3 घायल

बदायूं में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है। इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हो गये हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिवाली के लिए यहां पर पटाखे बनाये जा रहे थे, तभी यह ब्लास्ट हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन ने  घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने बदायूं डीएम को घायलों के बचाव और राहत के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रूपये देने का ऐलान किया है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रासुरपुर गांव का है। कहा जा रहा है कि मकान को ही फैक्ट्री की शक्ल दे दी गई थी और यहां पर पटाखा बनाया जा रहा था। तभी तेज धमाका हुआ. इसके बाद यहां पर चीख-पुकार मच गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि एक पक्की इमारत धंस गई।

TAGS: 7 dead, 3 injured, explosion in a firecracker factory, Budaun.
OUTLOOK 26 October, 2018
Advertisement