Advertisement
11 December 2017

मिर्जापुर में छेड़खानी और फ्रांसीसी नागरिक पर हमले में आठ गिरफ्तार

मिर्जापुर में छेड़खानी और फ्रांसीसी नागरिक पर हमले में आठ गिरफ्तार

मिर्जापुर में वाराणसी की महिला से छेड़छाड़ करने और बदमाशों को रोकने पर एक फ्रांसीसी नागरिक की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आज आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फोंस ने इस घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले पर्यटकों की निजता और सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

महिला अपने परिजों और फ्रांसी पर्यटकों के एक ग्रुप के साथ लखनिया दारी झरना देखने गई थी। उसी समय उसके साथ छेड़छाड़ की गई। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि किसी फ्रांसीसी नागरिक पर हमला नहीं हुआ लेकिन एक फ्रांसीसी नागरिक उस वक्त घायल हो गया जब उसने भारतीयों के दो समूहों के बीच झगड़े में बीच-बचाव की कोशिश की। पुलिस के अनुसार फ्रांसीसी नागरिक के हाथ में चोट लगी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की वाराणसी की रहने वाली महिला से कुछ लोगों ने छेड़छाड़ करने के बाद उसकी पिटाई कर दी। जिस गाड़ी से वह आई थी उस पर करीब आधा दर्जन फ्रांसीसी पर्यटक भी थे। प्रवक्त ने बताया कि महिला द्वारा रविवार को दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। महिला ने करीब दर्जन भर लोगों पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके परिजनों को भी पीटा गया है। 

TAGS: Molesting, woman, French, national, injured, Mirzapur
OUTLOOK 11 December, 2017
Advertisement