Advertisement
31 October 2016

चादरों की रस्‍सी बना भोपाल जेल से भागे सिमी के 8 आतंकी

google

आतंकियों ने जेल में मिली चादरों की रस्‍सी बनाई और उसी के सहारे वे दीवार फांद गए। पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें से कुछ आतंकी वे भी हैं जो 2013 में खंडवा जेल से भागे थे। घटना रात करीब 3 बजे की है। आतंकियों पर देशद्रोह और अन्य कई संगीन मामले दर्ज है।

डीआईजी ने बताया कि उन्होंने पहले गार्ड को घेर कर अपने कब्जे में लिया और फिर स्टील की प्लेट से उसका गला काट कर उसे मार डाला। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी हैं। फरार कार्यकर्ताओं की खोज के लिए अभियान शुरु कर दिया गया है।

मुजीब शेख अहमदाबाद-बॉम्बे ब्लास्ट का मास्टर माइंड है, वो अहमदाबाद जुहापुरा का रहने वाला है। गुजरात एटीएस को भोपाल जेल से इसके भागे जाने कि खबर मिलने के बाद एजेंसी पूरी तरह अलर्ट है। गृह मंत्रालय की भी पूरे मामले पर नजर है। गृह मंत्रालय का आतंरिक सुरक्षा विभाग मामले पर नजर रखे हुए है। मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्यों को अलर्ट किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मध्‍य प्रदेश, भोपाल, सिमी आतंकी, हत्‍या, फरार, Bhopal, simi, terrorist, murder, abscond
OUTLOOK 31 October, 2016
Advertisement